Tuesday, March 6, 2012

ये खबर पढ़कर आप उम्र बढऩे का दुख नहीं खुशी मनाएंगे

अक्सर हम 60 साल की उम्र को पार कर जाने पर  यह कहते सुनते हैं ,कि सठिया गए हो। इसका सम्बन्ध शायद पीढिय़ों के अंतर से हो ,या बुजुर्गों के मन: स्थिति से ,लेकिन अब इस लोकोक्ति का प्रयोग करने वाले हो जाएं ,सावधान। कनाडा में हुए एक शोध के अनुसार आप जितने बूढ़े होते जाते हैं, उतने ही बुद्धिमान होते हैं। इस शोध के अनुसार 55 साल की उम्र  के बाद भी बुजुर्ग अपने से  कम उम्र के युवाओं की अपेक्षा निर्णय लेने में अधिक सक्षम होते हैं। है न कमाल की बात, यह रिसर्च पिछले रिसर्च के परिणामों से विपरीत है, जिनके अनुसार उम्र बढऩे के साथ-साथ हमारे मस्तिष्क की कार्यक्षमता भी कम होती जाती है।
इंस्टीट्युट ऑफ  जेरीयाट्रिक्स ऑफ  युनिवर्सिटी  मोंट्रीयल,कनाडा के वैज्ञानिकों की टीम द्वारा किये गए शोध के अनुसार , 24 व्यक्ति जिनकी उम्र 18-35 वर्ष के बीच थी ,और 10 बुजुर्ग, जिनकी उम्र 55-75 वर्ष के बीच थी, को अलग-अलग मस्तिष्क की सक्रियता से  सम्बंधित कठिन कार्य दिए गए,तथा उन सभी के न्यूरो इमेजिंग स्केन लिए गए, जिससे से यह साबित हुआ की विद्वता उम्र के साथ आती है। तो आप जितना उम्रदराज होते हैं ,उतने ही विद्वान्  तो किसी ने ठीक ही कहा है।इसी आर्टिकल को पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें :http://religion.bhaskar.com/article/yoga-ayurveda-now-say-were-crazy-2513710.html?LHS-

No comments:

Post a Comment