चेहरे पर आयी मुस्कराहट किसे अच्छी नहीं लगती मुस्कुराता हुआ हंसमुख चेहरा सुन्दरता में चार चांद लगा देता है, और अब आयी एक नयी शोध तो इसे जवाँ रहने का एक राज बता रही है। जर्मनी के शोधकर्ताओं की मानें, तो आपके चेहरे की मुस्कराहट आपको जवान रहने और लम्बी उम्र देने में मददगार होती है। इस शोध के अनुसार मुस्कुराते हुए चेहरे से आप व्यक्ति की उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। इस अध्ययन में काफी सारे पुरुषों एवं स्त्रियों के अलग-अलग छायाचित्रों को लोगों को दिखाया गया और यह पाया गया, कि जो लोग उन चित्रों में मुस्कुरा रहे थे ,उनकी सही उम्र का अनुमान लगा पाना कठिन हो रहा था ,इसके पीछे शोधकर्ताओं ने निम्न तर्क दिये हैं :
-मुस्कुराते हुए चेहरे में दिख रही झुर्रियां,मुस्कुराने के दौरान गालों पर पडऩे वाले डिमपल्स हैं या उम्र का प्रभाव यह जान पाना मुश्किल हो जाता है।
-मुस्कुराता हुआ चेहरा,सामान्य चेहरे से तरोताजा दिखता है, यह अध्ययन साइकोलजी जर्नल में प्रकाशित हुआ है।तो आईये खुशी हो या गम बनाएं मुस्कराहट को अपना हमदम।इसी आर्टिकल को पढने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें :http://religion.bhaskar.com/article/yogaayurveda-hidden-secret-of-longevity-in-this-small-fnde-2558210.html

No comments:
Post a Comment